You are currently viewing उधार चुकाने के दबाव में शख्स ने रिश्तेदार के घर में लगाई आग – Under pressure to repay the loan, the man set his relatives house on fire
उधार चुकाने के दबाव में शख्स ने रिश्तेदार के घर में लगाई आग - Under pressure to repay the loan, the man set his relatives house on fire

उधार चुकाने के दबाव में शख्स ने रिश्तेदार के घर में लगाई आग – Under pressure to repay the loan, the man set his relatives house on fire

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उधार की रकम वापस मांगने पर नाराज एक रिश्तेदार ने महिला के घर में आग लगा दी। घटना 1 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे बेंगलुरु के विवेक नगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, वेंकटरमणी नामक महिला के घर पर यह आगजनी की गई। बताया गया है कि वेंकटरमणी ने अपनी रिश्तेदार पार्वती को करीब 7-8 साल पहले बेटी की शादी के लिए ₹5 लाख का कर्ज दिया था। बार-बार पैसे वापस मांगने के बावजूद यह रकम नहीं लौटाई गई।

हाल ही में एक पारिवारिक शादी में जब वेंकटरमणी ने फिर से पैसे मांगे तो पार्वती नाराज़ हो गई। पुलिस का कहना है कि पार्वती ने अपने भाई सुब्रमणी के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई।

1 जुलाई की शाम को सुब्रमणी और पार्वती वेंकटरमणी के घर पहुंचे, जहां वह अपने बेटों सतीश और मोहनदास के साथ रहती हैं। सुब्रमणी अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लाया था। उसने घर के बाहर खड़ी बाइक और खिड़की के ज़रिए कमरे के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के समय वेंकटरमणी और उनका बेटा मोहनदास घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से वह दोनों अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। आग से घर का अगला हिस्सा और खिड़कियां जलकर खाक हो गईं।

वेंकटरमणी के बेटे सतीश की शिकायत पर विवेकनगर पुलिस स्टेशन में सुब्रमणि, पार्वती और महालक्ष्मी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 109, 326(जी), 351(2), और 352 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

 

उधार चुकाने के दबाव में शख्स ने रिश्तेदार के घर में लगाई आग –

Under pressure to repay the loan, the man set his relatives house on fire

Leave a Reply