You are currently viewing भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं – Indian cricketers wished the countrymen on 79th independence day
भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं - Indian cricketers wished the countrymen on 79th independence day

भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं – Indian cricketers wished the countrymen on 79th independence day

राजकुमार – पूरे देश में आजादी का 79वां पर्व पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरागत रूप से दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। इस विशेष अवसर पर भारतीय वायु सेना द्वारा पुष्पवर्षा की गई, और पूरे देश में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक खास संदेश साझा करते हुए लिखा सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने इस ऐतिहासिक दिन पर अपने सोशल मीडिया पर लिखा इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम उन अनगिनत बलिदानों को याद करें जिनसे हमें आज़ादी का तोहफ़ा मिला। आइए हम हर दिन एक उज्जवल और मज़बूत भारत के निर्माण के लिए प्रयास करें, जिस पर हमारी आने वाली पीढ़ियाँ गर्व करें। आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! जय हिंद!”

लक्ष्मण वही बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 2001 के ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की साझेदारी कर भारत को एक यादगार जीत दिलाई थी। यह क्षण भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

पूर्व ऑलराउंडर और 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफ़ान पठान ने लिखा हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! हमारी आज़ादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें – भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद!

हार्दिक पांड्या, जो भारत के लिए कई मौकों पर मैच विजेता साबित हुए हैं और हाल ही में ICC T20 World Cup 2024 व Champions Trophy 2025 जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य रहे, ने भी पोस्ट किया भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। 

वहीं युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने अपने पोस्ट में देश के लिए खेलने को सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उन्होंने लिखा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा अपने देश के लिए खेलना है। विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

तिलक वर्मा ने अब तक भारत के लिए 4 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 24 टी20 पारियों में 49.93 की औसत और 155+ स्ट्राइक रेट के साथ वह भारत के नए तीसरे नंबर के टी20 स्टार के रूप में उभर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण में फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा ने सहयोग किया। इसके बाद वायु सेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा की एक हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा था। इन हेलीकॉप्टरों का संचालन विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल ने किया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम है नया भारत, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पाने की भारत सरकार की दूरदृष्टि को दर्शाता है। देशभर में आयोजित समारोहों और आयोजनों ने इस थीम को पूरी तरह जीवंत किया।

 

भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं –

Indian cricketers wished the countrymen on 79th independence day

Leave a Reply