ज्योति बब्बर – आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में और सूर्य स्वराशि सिंह में मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। साथ ही गुरु और शुक्र की युति और सूर्य-बुध का प्रभाव दिन को विशेष बना रहा है। इन ग्रह योगों का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज किस राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा भाग्यशाली और कौन रखे सतर्कता।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के लिए विशेष रूप से शुभ है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। पिछले निवेश से लाभ मिल सकता है। करियर में सफलता और नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक यात्रा का योग है। माइग्रेन से पीड़ित जातकों को विशेष ध्यान देना होगा। शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि –
आज मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ है। धार्मिक यात्रा, पारिवारिक तालमेल और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। बिजनेस में फायदा होगा और शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से पहचान बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में तालमेल रहेगा। व्यापार में लाभ और प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि –
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। आर्थिक लाभ और परिवार में प्रेमपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ और रिश्तों में मधुरता आएगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ या महिला संबंधी से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि –
धनु राशि वालों को आज अचानक कार्यभार और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।
मकर राशि –
मकर राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और परिवार में स्नेह बना रहेगा। संतान से खुशी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का योग है। नए संबंध बन सकते हैं। शिक्षा, खरीदारी और लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी।
मीन राशि –
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी। लव लाइफ में संयम बरतें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। धार्मिक आयोजन में भागीदारी संभव है।
आज का राशिफल 16 अगस्त 2025: जन्माष्टमी पर चंद्रमा का वृषभ में गोचर, मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ –
Today horoscope 16 August 2025: Transit of moon in Taurus on janmashtami, aries, cancer and libra people will get benefits