You are currently viewing उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने मुख्य प्रस्तावक – NDA candidate CP radhakrishnan filed nomination for vice presidential election, Prime minister modi became the main proposer
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने मुख्य प्रस्तावक - NDA candidate CP radhakrishnan filed nomination for vice presidential election, Prime minister modi became the main proposer

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने मुख्य प्रस्तावक – NDA candidate CP radhakrishnan filed nomination for vice presidential election, Prime minister modi became the main proposer

संदीप – उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावी रेस अब पूरी तरह तेज़ हो चुकी है। NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन का नाम आगे किया है, जबकि INDIA गठबंधन ने पूर्व न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही दावेदारों के नामों की घोषणा के साथ ही सियासी खेमेबंदी शुरू हो गई है।

बुधवार को सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। नामांकन के दौरान चार सेट दाखिल किए गए, जिनमें प्रत्येक पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर थे। पहले सेट में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक के तौर पर शामिल हुए। शेष तीन सेटों में केंद्रीय मंत्रियों और अन्य एनडीए सांसदों के हस्ताक्षर शामिल रहे।

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने मंगलवार को हुई बैठक में अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई। यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर हुई थी, जिसमें विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बी. सुदर्शन रेड्डी, तेलंगाना से हैं और न्यायिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और 2011 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे। तेलंगाना सरकार द्वारा बनाए गए जातिगत सर्वे की विश्लेषण समिति के वे अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दोनों ही पक्ष समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए की तरफ से विभिन्न विपक्षी दलों से संपर्क साध रहे हैं। वहीं, सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को एनडीए नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर समर्थन मांगा।

 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने मुख्य प्रस्तावक –

NDA candidate CP radhakrishnan filed nomination for vice presidential election, Prime minister modi became the main proposer

Leave a Reply