भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ़ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पंत ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
पंत ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। वे अब किसी एक देश में सबसे ज़्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ स्टोक्स के लगाए गए 21 छक्कों को पीछे छोड़ दिया।
चौथे दिन ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरी पारी में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए टीम को मजबूत बढ़त दिलाने का काम किया।
हालांकि, मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और फिलहाल एजबेस्टन में घने बादल छाए हुए हैं। यह स्थिति इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो स्विंग गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।
भारत की कोशिश होगी कि मौसम साफ रहने तक अधिक से अधिक रन जोड़े जाएं ताकि इंग्लैंड को अंतिम दिन एक मुश्किल लक्ष्य दिया जा सके।
ऋषभ पंत का नया विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड में एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने –
Rishabh pant new world record, He became the visiting batsman to hit the most test sixes in a country in england