5 जुलाई 2025 का राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। चंद्रमा आज तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा और गुरु के बीच नवम-पंचम योग बन रहा है, वहीं सूर्य से द्वितीय भाव में बुध वेशी योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए।
मेष राशि –
आज सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। भावुक होकर फैसले न लें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। अचानक यात्रा का योग है।
वृषभ राशि –
शुक्र के शुभ प्रभाव से वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। दोस्तों से मनमुटाव दूर होंगे। निवेश करते समय सतर्क रहें, किसी पर अंधा विश्वास नुकसानदायक हो सकता है।
मिथुन राशि –
आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।
कर्क राशि –
आज आय में वृद्धि होगी। रुकावटें दूर होंगी। कामकाज में तरक्की और परिवार से खुशी प्राप्त होगी। नई योजनाएं लाभ देंगी।
सिंह राशि –
घर में कोई मेहमान आ सकता है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
कन्या राशि –
करियर की परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा और प्रॉपर्टी निवेश में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि –
परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि –
वित्तीय फैसलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पिता या वरिष्ठों से मदद मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
धनु राशि –
दूर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यवहार कुशलता से कार्य सफल होंगे। छोटी यात्राएं लाभ देंगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि –
काम बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
कुंभ राशि –
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखें। लव लाइफ में सुख मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा।
मीन राशि –
नई योजनाओं से लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। छात्र सफलता पाएंगे। यात्रा के योग हैं। संतान से जुड़ी समस्या हल हो सकती है।
आज का राशिफल 5 जुलाई 2025: मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 5 july 2025: The day will be auspicious for gemini, cancer and libra, know the horoscope of all zodiac signs