You are currently viewing 2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा, जानिए इसके की वजह और चौंकाने वाला संयोग – The calendar of 2025 is exactly like that of 1941, know the reason and the shocking coincidence
2025 का कै2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा, जानिए इसके की वजह और चौंकाने वाला संयोग - The calendar of 2025 is exactly like that of 1941, know the reason and the shocking coincidenceलेंडर हूबहू 1941 जैसा, जानिए इसके पीछे की वजह और चौंकाने वाला संयोग - The calendar of 2025 is exactly like that of 1941, know the reason behind it and the shocking coincidence

2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा, जानिए इसके की वजह और चौंकाने वाला संयोग – The calendar of 2025 is exactly like that of 1941, know the reason and the shocking coincidence

साल 2025 के छह महीने बीत चुके हैं और इस दौरान दुनिया में ऐसी घटनाएं घटी हैं जिन्हें दशकों तक भुला पाना मुश्किल होगा। युद्ध, आतंक, विमान हादसे और भीषण जंगलों की आग जैसी आपदाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। वैश्विक तनाव अपने चरम पर है, जिससे लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या दुनिया एक बार फिर विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह बताया गया है कि साल 2025 का कैलेंडर वर्ष 1941 के समान है। यानी दोनों वर्षों में तारीखें और सप्ताह के दिन एक जैसे पड़ रहे हैं। यह सच है कि 1941 और 2025 दोनों गैर-लीप वर्ष हैं और दोनों की शुरुआत बुधवार, 1 जनवरी से हुई है। ग्रेगोरियन कैलेंडर प्रणाली में ऐसा चक्र औसतन हर 28 साल में दोहराया जाता है, जब तारीखें और दिन पूरी तरह मेल खाते हैं।

वर्ष 1941 द्वितीय विश्व युद्ध के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ था। इस साल जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया, जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर भीषण हमला किया, अमेरिका आधिकारिक तौर पर युद्ध में शामिल हो गया। यानी यूरोप, अफ्रीका और एशिया तीनों ही महाद्वीपों में जंग का कहर टूट पड़ा था।

अब नज़र डालें 2025 की घटनाओं  रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब भीषण रूप ले चुकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष ने पूरे दक्षिण एशिया को हिला दिया। इजरायल-हमास संघर्ष के बाद इजरायल और ईरान के बीच खुला टकराव सामने आ गया है। अमेरिका इन सभी संघर्षों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नजर आ रहा है।

इन सभी घटनाओं से वैश्विक तनाव बढ़ता जा रहा है और विश्लेषकों का मानना है कि अगर समय रहते इन हालातों पर काबू नहीं पाया गया तो तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

इतिहास के जानकार इसे एक चेतावनी की तरह देख रहे हैं। भले ही कैलेंडर की समानता एक खगोलीय संयोग हो, लेकिन 1941 और 2025 की घटनाओं की समानता को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

 

2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा, जानिए इसके की वजह और चौंकाने वाला संयोग –

The calendar of 2025 is exactly like that of 1941, know the reason and the shocking coincidence

Leave a Reply