मनुष्य का जीवन तीन प्रमुख भावनाओं खुशी, शोक और डर से मिलकर बना है। इनमें डर (भय) एक ऐसी भावना है जो व्यक्ति के आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है और सफलता की राह में बाधा बन जाती है। इसी भय से मुक्ति पाने के लिए लोग भगवान का सहारा लेते हैं, पूजा-पाठ, जप-तप और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं।
श्रीरामचरितमानस, जिसे गोस्वामी तुलसीदास ने रचा था, एक ऐसा दिव्य ग्रंथ है जिसमें जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इसका श्रद्धापूर्वक पाठ करने से भय, रोग, दुख और पाप से मुक्ति मिलती है और मन को शांति प्राप्त होती है।
रामचरितमानस की यह चमत्कारी चौपाई दूर करती है डर और संकट
जा पर कृपा राम की होई ।
ता पर कृपा करहिं सब कोई ॥
जिनके कपट, दम्भ नहिं माया ।
तिनके हृदय बसहु रघुराया ॥
अर्थ: जिन पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है, उन्हें कोई सांसारिक भय या दुख छू भी नहीं सकता। जिनके हृदय में कपट, झूठ और माया नहीं है, प्रभु राम ऐसे निर्मल हृदय में वास करते हैं।
कहु तात अस मोर प्रनामा ।
सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी ॥
अर्थ: हे प्रभु राम! मैं आपको नमन करता हूं। आप पूर्णकाम हैं, और दीन-दुखियों पर दया करना आपकी पहचान है। कृपया मेरी भारी संकटों को हर लीजिए।
होइहि सोइ जो राम रचि राखा ।
को करि तर्क बढ़ावै साखा ॥
अस कहि लगे जपन हरिनामा ।
गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा ॥
अर्थ: जो कुछ होना है, वह प्रभु राम की इच्छा से ही होगा। उस पर तर्क-वितर्क करने का कोई लाभ नहीं। ऐसा कहकर भगवान शिव हरि नाम का जाप करने लगे और मां सती प्रभु राम के सुखधाम में पहुंच गईं।
क्यों करें इन चौपाइयों का स्मरण?
जीवन के भय, दुख और तनाव को दूर करने के लिए
मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने के लिए
प्रभु श्रीराम की कृपा पाने और पापों से मुक्ति के लिए
मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए
रामायण की यह चौपाई है सबसे शक्तिशाली, हर दिन करें पाठ, जन्म-जन्मांतर के पाप हो जाएंगे समाप्त –
This verse of ramayana is the most powerful, recite it every day, the sins of many births will be destroyed