ज्योति बब्बर – 12 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन खास रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ से मीन राशि में होगा और पूर्वाभाद्रपद से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार करेगा। इस दौरान चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग तथा गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बन रहा है। इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन खर्चीला रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पित्त और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव अधिक रहेगा, अतिउत्साह में कोई भी निर्णय लेने से बचें। रिश्तेदारों से उपहार मिलने की संभावना है, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
वृषभ राशि –
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन संचय में सफलता और नए आय स्रोत मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी, लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
मिथुन राशि –
आर्थिक मामलों में प्रबंधन अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ और प्रॉपर्टी डील में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं।
कर्क राशि –
नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार और बिजनेस में लाभ के योग हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि –
भावनाओं और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, निवेश में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट लगने की संभावना है।
कन्या राशि –
मानसिक उलझन और आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ में मतभेद संभव हैं।
तुला राशि –
बिजनेस में लाभ का अवसर मिलेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम और मनोकामना पूर्ति के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
वृश्चिक राशि –
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, विरोधियों से सावधान रहें। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे, नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं।
धनु राशि –
नए काम की बजाय पुराने काम पूरे करें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं।
मकर राशि –
अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ राशि –
वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा करीबी दूरी बना सकते हैं। तकनीकी कार्यों में लाभ और सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना है।
मीन राशि –
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नए और पुराने निवेश से लाभ होगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, अधूरे काम पूरे होंगे। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
आज का राशिफल 12 अगस्त 2025: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए मंगलकारी दिन, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 12 august 2025: Auspicious day for taurus, gemini and libra, know the horoscope of all zodiac signs