2 जुलाई 2025 का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। खासतौर पर वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को आज विशेष फल प्राप्त हो सकते हैं। आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं जबकि सूर्य मिथुन राशि में रहकर दुरुधरा योग बना रहे हैं। इस विशेष ज्योतिषीय संयोग के चलते दिन में कई शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए राशिफल।
मेष राशि –
आज आपका दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यतीत हो सकता है। पुराने लेन-देन चुकाने की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन में आज सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि –
आपके लिए आज का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। पुराने कार्यों में आज पूर्णता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
मिथुन राशि –
नई संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं, लेकिन दस्तावेजों की जांच जरूर करें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, परिवार के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
कर्क राशि –
आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा और परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि –
आज का दिन मिश्रित फल देगा। पुराना अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि –
रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उधार दिए गए पैसे की वापसी संभव है। पारिवारिक मुद्दों को अनदेखा न करें। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि –
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक संतुलन बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी छोटी यात्रा का भी योग बन सकता है।
वृश्चिक राशि –
कमाई में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर तनाव संभव है लेकिन स्थिति संभल जाएगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
धनु राशि –
सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत संभव है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, संयमित व्यवहार रखें। मित्रों की सहायता लाभ देगी।
मकर राशि –
परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने और खरीदारी का योग है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजली के उपकरणों पर खर्च संभव है।
कुंभ राशि –
दिनभर की व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है।
मीन राशि –
आज का दिन हर्षदायक समाचार लाएगा। रुकी हुई बिजनेस डील पूरी हो सकती है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए लाभ और उन्नति का योग, दुरुधरा योग देगा डबल फायदा –
Today horoscope 2 july 2025: Yoga of profit and progress for taurus, cancer and scorpio, Durudhara yoga will give double benefit