ज्योति बब्बर – आज 26 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात कन्या राशि में हस्त नक्षत्र से होगा और वह मंगल के साथ युति बनाकर चंद्र-मंगल योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और गुरु एक-दूसरे से केंद्र में स्थित होकर गजकेसरी योग बनाएंगे, जो धन और सौभाग्य में वृद्धि लाते हैं। आज चंद्रमा और बुध के बीच बनने वाला राशि परिवर्तन योग भी दिन को और अधिक शुभ बनाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक योजनाओं की सफलता और पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। किसी शुभ कार्य में भागीदारी हो सकती है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि, माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बितेगा।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और प्रभाव में वृद्धि लाने वाला रहेगा। एक से अधिक स्रोत से धन लाभ हो सकता है। शिक्षा और प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि प्रेम संबंध में तनाव चल रहा था तो आज समाधान होगा। कोई अपरिचित व्यक्ति मददगार साबित हो सकता है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के लिए आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा लेकिन परिवार के साथ समय बिताने और आय में वृद्धि की संभावना भी बनी हुई है। बिजनेस में अच्छी कमाई हो सकती है। अपनी छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जोखिम भरे फैसलों और कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक योजना में सफलता और खर्च-आय के बीच संतुलन बनाए रखने वाला होगा। चंद्र-मंगल योग आपकी योजनाओं को गति देगा। भाई-बहनों के भरोसे कोई आर्थिक निर्णय न लें। पुरानी चिंता से मुक्ति मिलने की संभावना है।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में समाधान लाने वाला है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और विपरीत परिस्थितियों में भी आप संयम से काम लेंगे। वैवाहिक जीवन में भी सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म में भागीदारी संभव है।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। उतावलेपन से बचें और आर्थिक मामलों में समझदारी बरतें। मित्रों या सगे संबंधियों की मदद से लाभ मिलेगा। शाम को किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और साहसिक फैसलों से फायदा मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में विशेष रूप से आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
धनु राशि –
धनु राशि के लिए आज का दिन सुखद समाचार और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का सूचक है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक आयोजन में भागीदारी हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या प्रभाव बढ़ेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। करियर की दिशा में सकारात्मक बदलाव संभव है।
मकर राशि –
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और लाभ से भरा रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा और कोई योजना सफल हो सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, विरोधियों से बचें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे वातावरण उत्सवमय रहेगा।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ी डील फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। लव लाइफ में भी संतोषजनक समय मिलेगा। दिन सामूहिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए शुभ है।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कला और प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन फिर भी दिन आनंददायक रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण सूचना का लाभ भी मिल सकता है।
आज का राशिफल 26 अगस्त 2025: मेष, वृषभ और वृश्चिक के लिए शुभ संकेत, चंद्र-मंगल योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 26 august 2025: Auspicious signs for aries, taurus and scorpio, Moon-mars yoga will benefit, know the horoscope of all zodiac signs