29 मई 2025 को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। वहीं सूर्य और बुध की युति भी द्वादश भाव में बनने से कुछ खास राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में संयम बरतना होगा। शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और खानपान पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवादों से बचें।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के लिए आज आर्थिक दृष्टि से अनुकूल दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को आज करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि –
आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परिणाम में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को मानसम्मान मिल सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दक्षता दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। खानपान में संयम बरतें।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि –
धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। नया वाहन या घरेलू सुविधा का योग बन सकता है।
मकर राशि –
मकर राशि वालों को करियर में नई दिशा मिल सकती है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है। निवेश से लाभ हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि –
व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सफल रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि –
मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे और लाभदायक यात्राओं का योग है।
आज का राशिफल 29 मई 2025: मिथुन, कन्या और मकर राशि को मिल सकता है शुभ योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 29 may 2025: Gemini, virgo and capricorn can get the benefit of auspicious yoga, know the horoscope of all zodiac signs