9 मई 2025 का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर विशेष प्रभाव डाल रहा है। आज चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में संचार कर रहे हैं, जिस पर गुरु की पंचम दृष्टि और शुक्र की सप्तम दृष्टि पड़ रही है। इससे कुछ विशेष शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य के छठे भाव में चंद्रमा के गोचर से वरिष्ठ योग भी बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और नए अवसर सामने आएंगे। होटल या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ राशि –
आज आप शांत चित्त रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं और संपत्ति से जुड़े निर्णय फलीभूत हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा और प्रेमी जोड़े साथ में समय बिता सकते हैं।
मिथुन राशि –
आज व्यापार और संपत्ति से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। मशीनरी और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा।
कर्क राशि –
भाग्य साथ देगा। लेन-देन में समझदारी बरतने से लाभ होगा। नया व्यवसाय या साझेदारी में काम शुरू करने का उत्तम समय है। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित रहेगा।
सिंह राशि –
आज का दिन मिश्रित फल देगा। जोखिमपूर्ण निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव लाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति से तनाव हो सकता है।
कन्या राशि –
आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी से संवाद में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।
तुला राशि –
आज मन चंचल रहेगा, धैर्य से काम लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बड़े आर्थिक निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि –
संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कार्य समय पर निपटाएं। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचें। जोखिम भरे निवेश से नुकसान हो सकता है।
धनु राशि –
आज भावनाओं में बहने से बचें। कागजी कार्यों में सावधानी रखें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नियमों की अनदेखी परेशानी का कारण बन सकती है।
मकर राशि –
दिन में परिवर्तन की संभावना है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करें। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। शुभचिंतकों की सलाह पर काम करें। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि –
आज का दिन धन प्राप्ति के लिए शुभ है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार से जुड़ें लोगों को लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के कारण तनाव हो सकता है, सतर्क रहें।
मीन राशि –
भावनात्मक मजबूती महसूस होगी। सिंगल लोगों को आकर्षण का अनुभव हो सकता है। आयात-निर्यात में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। कार्यों में शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सजग रहें।
आज का राशिफल 9 मई 2025: वरिष्ठ योग से मेष, कर्क और कुंभ राशि को मिलेगा श्रेष्ठ लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 9 may 2025: Aries, cancer and aquarius will get the best benefits from varishtha yoga, know the horoscope of all zodiac signs