20 जुलाई 2025 का दिन खास है क्योंकि चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है, जो चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। चंद्रमा और शुक्र की युति से आज कलानिधि योग बन रहा है, वहीं शशि योग और गौरी योग भी सक्रिय होंगे। आइए जानते हैं कि यह शुभ योग मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसे असर डालेंगे।
मेष राशि –
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पेंडिंग काम पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खान-पान संतुलित रखें। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए बजट का पालन करें। धार्मिक यात्रा का भी योग है।
वृषभ राशि –
आपके लिए आज का दिन सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि –
चंद्रमा का गोचर तनाव का कारण बन सकता है। परिवार से संबंधित मामलों में धैर्य रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। क्रोध से बचें।
कर्क राशि –
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध ढंग से काम करें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाएं। वाहन खरीदने या बड़े खर्च का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि –
मंगल और चंद्रमा के शुभ योग से आपको जमीन या मकान से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ मधुर रहेगी। पारिवारिक समय मनोरंजक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है।
कन्या राशि –
आज नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं जो आगे चलकर लाभकारी होंगे। सकारात्मक व्यवहार आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए दिन अनुकूल है। सेहत में थोड़ा परहेज रखें।
तुला राशि –
पड़ोसियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में मनोरंजन के पल आएंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि –
आपको आज करियर में उन्नति का मौका मिल सकता है। परिवार को समय देना रिश्ते को मजबूत बनाएगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
धनु राशि –
आज पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव बढ़ेगा। जोश और उत्साह सफलता दिलाएंगे।
मकर राशि –
आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। सगे संबंधियों से मदद मिलेगी। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जोखिम से बचें और जरूरी कार्यों में मित्रों की सहायता लें।
कुंभ राशि –
भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। सावधानी से काम करें और विवाद से बचें। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यात्रा पर खर्च संभव है। सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि –
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी का साथ मिलेगा। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।
आज का राशिफल 20 जुलाई 2025: वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए बनेगा लाभ का योग, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 20 july 2025: There will be profit for taurus, leo and aquarius, know the horoscope of all zodiac signs