संदीप – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त 2025 को धार जिले के बदनावर क्षेत्र में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह पार्क भारत के मालवा क्षेत्र को एक नई औद्योगिक दिशा देगा और धार को पीथमपुर की तर्ज पर एक बड़ा टेक्सटाइल हब बनाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि यह मेगा प्रोजेक्ट लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से 2,158 एकड़ में बनाया जाएगा। पार्क के निर्माण से करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिससे स्थानीय कपास उत्पादक किसानों और वस्त्र उद्योग से जुड़े व्यवसायों को बड़ा लाभ पहुंचेगा।
पीएम मित्रा पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, स्टीम बॉयलर और पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परियोजना केंद्र सरकार की फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन की 5F अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक वस्त्र महाशक्ति बनाना है। पार्क के पूरा होने के बाद मालवा क्षेत्र में कपड़ा उद्योग से जुड़े कई व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और इससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी।
इस मेगा परियोजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के बीच एमओयू के अंतर्गत पीएम मित्रा पार्क मध्यप्रदेश लिमिटेड नामक एक विशेष प्रयोजन वाहन का गठन किया गया है। अब तक इस परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही इंडियन कॉटन फेडरेशन, तिरुपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और अन्य प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं के साथ भी सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान में पार्क की लगभग 60 प्रतिशत साइट की तैयारी पूरी हो चुकी है और मुख्य द्वार का निर्माण कार्य भी संपन्न हो चुका है। इसके अलावा, क्षेत्रीय सड़कें, बिजली आपूर्ति लाइनों और जल वितरण परियोजनाओं जैसे बाहरी ढांचे भी तेज़ी से विकसित किए जा रहे हैं। पार्क को ग्रीन रेटिंग दिलाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के साथ परामर्श की प्रक्रिया भी जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को धार जिले के बदनावर में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन करेंगे –
Prime minister narendra modi will perform the bhoomi pujan of the country first PM mitra park in badnawar in dhar district on august 25