You are currently viewing बस उसे खेलने दो, वैभव सूर्यवंशी की बहादुरी पर बोले पूर्व भारतीय खिलाड़ी – Just let him play, former indian players spoke on the bravery of vaibhav suryavanshi
बस उसे खेलने दो, वैभव सूर्यवंशी की बहादुरी पर बोले पूर्व भारतीय खिलाड़ी - Just let him play, former indian players spoke on the bravery of vaibhav suryavanshi

बस उसे खेलने दो, वैभव सूर्यवंशी की बहादुरी पर बोले पूर्व भारतीय खिलाड़ी – Just let him play, former indian players spoke on the bravery of vaibhav suryavanshi

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

राजकुमार – आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज़ को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में ₹1.10 करोड़ में खरीदा था। उम्मीदों पर खरे उतरते हुए, वैभव ने टूर्नामेंट में सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में इतिहास रचते हुए केवल 35 गेंदों में शतक ठोका, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ IPL सेंचुरी है। उनकी यह पारी उन्हें रातों-रात स्टार बना गई और सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली की जमकर सराहना की। एक पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा उसकी बैट स्पीड कमाल की है। जो उसका ‘व्हिप’ है… मुझे उम्मीद है कि कोई इसे बदलेगा नहीं। अगर वह सीख गया कि डिफेंस और लाइट हैंड से खेलते हुए बैट स्पीड को कैसे कंट्रोल करना है, तो वह सच में असाधारण खिलाड़ी बन सकता है।

रायुडू ने आगे कहा कि वैभव को ज्यादा लोगों की सलाह सुनने से बचना चाहिए उसे अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना चाहिए। कोचों को भी उसे ज़्यादा ज्ञान नहीं देना चाहिए। उसे स्वतंत्र रूप से विकसित होने देना चाहिए।

रायुडू ने यह भी कहा कि वैभव सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा राहुल भाई जैसे कोच के साथ वह जरूर निखरेगा। वह उसका ख्याल रखेंगे और उसे सही दिशा देंगे।

आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। चौथे वनडे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो कि युवा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 

बस उसे खेलने दो, वैभव सूर्यवंशी की बहादुरी पर बोले पूर्व भारतीय खिलाड़ी –

Just let him play, former indian players spoke on the bravery of vaibhav suryavanshi

Leave a Reply