You are currently viewing कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल्का करतारपुर के विभिन्न वार्डों में किया चुनाव प्रचार तेज,मिल रहा भारी जनसमर्थन 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल्का करतारपुर के विभिन्न वार्डों में किया चुनाव प्रचार तेज,मिल रहा भारी जनसमर्थन 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल्का करतारपुर के विभिन्न वार्डों में किया चुनाव प्रचार तेज,मिल रहा भारी जनसमर्थन 

करतारपुर : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल्का करतारपुर के वार्ड नंबर 1, 3, 6, 11 और 14 में चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में वोट देने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री मोहिंदर भगत का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आने वाले चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकार सिंह तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply