You are currently viewing AAP ने पंजाब यूथ विंग में जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए, जालंधर के कई युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

AAP ने पंजाब यूथ विंग में जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए, जालंधर के कई युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

AAP ने पंजाब यूथ विंग में जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए, जालंधर के कई युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी की गई नई सूची, मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर से जारी हुआ नियुक्ति पत्र। 

चंडीगढ़, 24 जुलाई। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यूथ विंग में जिला जॉइंट सेक्रेटरी पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। 24 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक सूची में पंजाब के विभिन्न जिलों के युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार जालंधर ग्रामीण से रामनदीप सिंह, पंकज शर्मा एडवोकेट और लवदीप सिंह को जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं जालंधर शहरी से अली सभरवाल, सुनील सैंडी, नीरज शुभ, मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा होशियारपुर ग्रामीण से हरदिलप्रीत सिंह और रवि दत्त, होशियारपुर शहरी से संदीप सिंह, रोहित कुमार और सुखवीर सिंह, कपूरथला से बलदेव सिंह, सारांश मरवाहा और रामनदीप (रवि खटी), तथा एस.बी.एस. नगर से अमरीक सिंह और जतिंदर कुमार को भी जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति पत्र AAP पंजाब के स्टेट प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About The Author

Leave a Reply