You are currently viewing बाबा साहेब का अपमान समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, दोषियों को मिले कड़ी सजा : सुशील शर्मा

बाबा साहेब का अपमान समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, दोषियों को मिले कड़ी सजा : सुशील शर्मा

बाबा साहेब का अपमान समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, दोषियों को मिले कड़ी सजा : सुशील शर्मा

भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला होशियारपुर के प्रभारी सुशील शर्मा ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और संविधान की अमूल्य विरासत दी है, इसलिए उनके सम्मान पर चोट पूरे समाज की भावनाओं पर आघात है। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना के पीछे शामिल सभी दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही समाज में सकारात्मक संदेश दे सकती है।

About The Author

Leave a Reply