कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड नंबर 61 में 1.09 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों का नींव पत्थर रखा
कहा, परियोजना से क्षेत्र में सड़कीय सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा
जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार शाम जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 61 में 1.09 करोड़ रुपये से सड़कें बनाने के कार्यों का शिलान्यास किया।
इस परियोजना के तहत शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और गुरु नानक नगर क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस परियोजना में 45 लाख रुपये की लागत से गली नंबर 5, 6, 7 और 10 सहित पांच गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय निवासियों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए काला संघियां ड्रेन को गुरु नानक नगर के निकट गुरुद्वारा बाबा जवाना जी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के लिए 64 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
लोगों को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘रंगला पंजाब’ की सोच के तहत पूरे पंजाब में हर दिन नए विकास कार्य शुरू किए जा रहे है और इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक जरूरत पूरी होगी। इस प्रोग्राम में वार्ड प्रभारी आशा रानी समराए, पूर्व पार्षद जगदीश राम समराए और पूर्व पार्षद गुरपाल सिंह टक्कर सहित इलाके के निवासी मौजूद थे।