You are currently viewing आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: मेष, कर्क और मीन राशि के लिए शुभ दिन, बुधादित्य योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope 15 august 2025: Auspicious day for aries, cancer and pisces, will get benefit from budhaditya yoga
आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: मेष, कर्क और मीन राशि के लिए शुभ दिन, बुधादित्य योग से मिलेगा लाभ - Today horoscope 15 august 2025: Auspicious day for aries, cancer and pisces, will get benefit from budhaditya yoga

आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: मेष, कर्क और मीन राशि के लिए शुभ दिन, बुधादित्य योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope 15 august 2025: Auspicious day for aries, cancer and pisces, will get benefit from budhaditya yoga

ज्योति बब्बर – 14 अगस्त 2025 का राशिफल मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक और शुभ रहने वाला है, जबकि मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को आज कुछ उलझन और अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है, जहां मंगल और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग तथा शनि और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही गुरु और शुक्र एक ही राशि में युति बना रहे हैं और सूर्य-बुध की भी कर्क राशि में युति हो रही है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि –

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। परिवार के साथ घूमने या शॉपिंग का आनंद मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ और रिश्तेदारों में सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। अनावश्यक खर्च और लव लाइफ में हल्की नोकझोंक संभव है। हालांकि मौज-मस्ती और यात्रा के अवसर मिलेंगे, साथ ही ससुराल पक्ष से लाभ भी मिलेगा।

मिथुन राशि – 

मिथुन राशि के जातकों को दिन की शुरुआत में मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। पेंडिंग कार्य निपटाने में समय और धन दोनों लगेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता दिखानी होगी, जबकि व्यवसाय में लाभ के योग बने हैं।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातकों को पिता और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा संभव है, लेकिन स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि – 

सिंह राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और समाज में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में कमाई बढ़ेगी।

कन्या राशि – 

कन्या राशि के जातकों को आज अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने और मनपसंद भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

तुला राशि –

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय में सफलता और अच्छी कमाई लाएगा। शाम को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में अनुकूलता और खुशियों का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातकों को जोखिम वाले कार्यों और अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अच्छा सौदा मिल सकता है।

धनु राशि –

धनु राशि के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। व्यवसाय में लाभ, धार्मिक कार्यों में रुचि और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

मकर राशि –

मकर राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और लव लाइफ अनुकूल रहेगी। छोटी यात्रा संभव है।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के जातकों को सेहत और बजट पर ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी डील में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी है, अन्यथा विवाद हो सकता है। लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी।

मीन राशि –

मीन राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। धार्मिक यात्रा संभव है और पेंडिंग कार्य पूरे होंगे।

 

आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: मेष, कर्क और मीन राशि के लिए शुभ दिन, बुधादित्य योग से मिलेगा लाभ –

Today horoscope 15 august 2025: Auspicious day for aries, cancer and pisces, will get benefit from budhaditya yoga

Leave a Reply