ज्योति बब्बर – 28 अगस्त 2025 को चंद्रमा का गोचर दिनभर स्वाति नक्षत्र से तुला राशि में रहेगा, जो शुभ स्थिति का संकेत देता है। चंद्रमा पर गुरु की पंचम दृष्टि और शुक्र-चंद्रमा का राशि परिवर्तन योग आज के दिन को विशेष बना रहे हैं। इस प्रभाव से वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में सक्रियता बनाए रखें क्योंकि जीवनसाथी को आपसे सहयोग की अपेक्षा हो सकती है। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। यदि कोई कानूनी विवाद या वाद-विवाद से आप परेशान चल रहे थे, तो आज उससे राहत मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक और अनुकूल रहेगा। शुक्र की शुभ स्थिति के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं। हालांकि चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को आज लाभदायक अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग संभव है जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। लेकिन, किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कार्य योजनाओं में प्रगति होगी और आपके प्रयासों की सराहना होगी।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, खासकर जोखिम वाले निर्णयों से बचें। अध्ययन में रुचि रहेगी, लेकिन सुख-सुविधाओं की चाहत में धन खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, विशेषकर तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
सिंह राशि –
सिंह राशि के लिए आज का दिन प्रभावशाली रहेगा। आप एक से अधिक स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक डील से लाभ मिलेगा। हालांकि, भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है। वाहन व सुख-सुविधाओं पर धन खर्च संभव है। सरकारी कामकाज में भी लाभ की संभावना है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को आज व्यापारिक लाभ मिल सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और उधार दिया धन भी वापस मिल सकता है। परिवार के साथ आज का दिन आनंददायक रहेगा।
तुला राशि –
तुला राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी वाला है। अति उत्साह में कोई भी निर्णय न लें। व्यवसाय में कर्ज लेने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन और सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के लोगों की कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। मित्रों और परिवार से रिश्ते मजबूत होंगे। साहसिक निर्णयों में लाभ मिलेगा। माता-पिता से बातचीत कर किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति में सुधार आएगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
धनु राशि –
धनु राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला है। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से सराहना और सहयोग मिलेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। पारिवारिक विवाद सुलझने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। कानूनी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छात्र शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तालमेल बना रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की मदद करने का अवसर आएगा।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से तनाव हो सकता है, लेकिन सहयोगियों की मदद से काम आसान होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर खर्च की संभावना है।
आज का राशिफल 28 अगस्त 2025: वृष, सिंह और मकर राशि वालों को आज परिवर्तन योग का मिलेगा लाभ –
Today horoscope 28 august 2025: Taurus, leo and capricorn people will get the benefit of parivartan yoga today