संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा जालंधर की विशेष संगठनात्मक बैठक संपन्न
चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता, हर बूथ पर भाजपा की मजबूत उपस्थिति और जनता से सीधा संवाद हमारी प्राथमिकता : अशोक सरीन हिक्की
29 नवंबर को हर बूथ पर होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सोशल मीडिया पर भाजपा की उपलब्धियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान।

जालंधर। आज भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में लाइंस क्लब जालंधर में विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर बैठक की शुरुआत में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस बैठक में जालंधर भाजपा के प्रवासी प्रभारी एवं अंबाला, हरियाणा के पूर्व विधायक असीम गोयल तथा पंजाब भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी स्वयं प्रकाश बराल विशेष रूप से उपस्थित हुए।
बैठक में पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपप्रधान राकेश राठौड़, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा प्रधान एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, कमलजीत कौर चौधरी, पूर्व विधायक श्री के डी भण्डारी,पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, दीवान अमित अरोड़ा, अनिल सच्चर, जिला महामंत्री दविंदर भारद्वाज, योगेश धीर, दीपक तेलु,पार्षद तरविंदर सोई, गुरजीत फौजी, राजीव ढींगरा, अजय बबल, कंवर सरताज, पार्षद पति दर्शन लाल भगत, अमित संधा, अश्वनी ढड, पार्षद पुत्र कृष्णा मनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवराज , अश्वनी भंडारी, गोल्डी भाटिया,मुनीश विज ,अश्वनी अटवाल, सनी शर्मा, तरसेम थापा, बलजीत प्रिंस, अमित भाटिया, शालू यादव , शैली खन्ना, रितु कौशल, आरती राजपूत, सुमन राणा, राजिंदर सिंह पप्पी, गौरव जोशी, दीपक पंडित,सभी मंडल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों को मजबूत करते हुए राज कुमार चौधरी को भाजपा जालंधर एनजीओ सेल का जिला कन्वीनर तथा विक्की कौशल को जिला मीडिया सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता और बूथों की मजबूती से बनेगी 2027 में भाजपा की जीत की राह : अशोक सरीन हिक्की
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता, सक्रियता और समर्पण के साथ निभाएं। चुनावी तैयारियां केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि अभी से प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम, घर-घर संपर्क और जनता के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से शुरू करनी होंगी।
उन्होंने सभी मंडल प्रधानों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 29 नवंबर, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन प्रत्येक बूथ पर पूरी सक्रियता और सामूहिक भागीदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और देश की जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इसे हर बूथ पर प्रभावशाली तरीके से आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया आज संगठन की आवाज को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम : अशोक सरीन
अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी स्वयं प्रकाश बराल के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया टीम को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं परिणामोन्मुख बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के साथ संवाद, जनसमस्याओं को उठाने और भाजपा की विचारधारा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को हर वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण हथियार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर विपक्ष के झूठे प्रचार और भ्रामक नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए। केंद्र सरकार की उपलब्धियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे विकास और पंजाब के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को आक्रामक, प्रभावशाली और सकारात्मक तरीके से जनता के सामने रखना समय की मांग है। प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर सोशल मीडिया टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में पूर्व विधायक असीम गोयल ने भी संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता को लेकर मार्गदर्शन दिया।

वहीं स्वयं प्रकाश बराल ने सोशल मीडिया के बेहतर प्रबंधन, डिजिटल प्रचार की रणनीति और पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
अशोक सरीन हिक्की ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन दिलाने के संकल्प के साथ काम करेगा।