You are currently viewing प्रधानमंत्री मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया – PM modi inaugurates three vande bharat trains and yellow line of bengaluru metro
प्रधानमंत्री मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया - PM modi inaugurates three vande bharat trains and yellow line of bengaluru metro

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया – PM modi inaugurates three vande bharat trains and yellow line of bengaluru metro

राजकुमार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को देश को बड़ी सौगातें दीं। पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और साथ ही बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का भी उद्घाटन किया।

यह कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे एचएएल एयरपोर्ट, बेंगलुरु पहुंचने के साथ शुरू हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया।

प्रधानमंत्री मोदी का आज का शेड्यूल – 

सुबह 10:30 बजे: एचएएल एयरपोर्ट, बेंगलुरु आगमन

केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत को रवाना किया

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर एचएएल हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

डिजिटल माध्यम से दो अन्य ट्रेनों को भी रवाना किया – 

अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस

आरवी रोड मेट्रो स्टेशन से बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाई

पीएम मोदी ने मेट्रो से खुद इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक यात्रा भी की

IIIT-बेंगलुरु के सभागार में बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 का शिलान्यास किया

इन वंदे भारत ट्रेनों की खास बातें – 

1. बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस (कर्नाटक)

प्रमुख स्टेशन: बेंगलुरु, यशवंतपुर, तुमकुर, दावणगेरे, हावेरी, हुब्बलि, धारवाड़, बेलगावी

2. श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत

प्रमुख स्टेशन: कटरा, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर

3. नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत

भारत की सबसे लंबी वंदे भारत रूट (881 किमी)
प्रमुख स्टेशन: नागपुर, वर्धा, अकोला, शेगांव, जलगांव, मनमाड़, दौंड, पुणे आदि

ट्रेन संचालन: सप्ताह में 6 दिन
सीटें: कुल 590 (7 चेयर कार + 1 एक्जीक्यूटिव चेयर कार)
टिकट कीमत: ₹1,500 से शुरू
औसत गति: 73 किमी/घंटा

बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन की विशेषताएं:

लंबाई: 19.15 किलोमीटर
कुल स्टेशन: 16
स्टेशन सूची:
आरवी रोड, रागी गुड्डा, जयदेव अस्पताल, बीटीएम लेआउट, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, बोम्मनहल्ली, होंग्रा सांड्रा, कुडलू गेट, सिंगा सांड्रा, होसा रोड, बेरेटेना अग्रहार, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंफोसिस फाउंडेशन कोनप्पना अग्रहार, हुस्कुर रोड, हेब्बा गोदी और बोम्मासांद्रा।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया –

PM modi inaugurates three vande bharat trains and yellow line of bengaluru metro

Leave a Reply